हेलो दोस्तो आज हम इस पोस्ट में बात करने वाले है बैंक चेक भरने के बारे में। बैंक की चेक बुक हमे बैंक एकाउंट खुलवाने के बाद मिलती है। यदि आपके पास चेक बुक नही है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से मंगवा सकते है।
बैंक चेक भरना आप को सही से आना चाहिए क्योंकि यदि बैंक चेक भरने में कोई भी गलती हो जाती है तो वह चेक पेज बेकार हो जाता है। इसीलिए बैंक चेक चेक कैसे भरे आपको पता होना चाहिए। गलत चेक भरने से बैंक चेक बाउंस होने की संभावना होती है।
आपको एक बात बता दे दोस्तों कि बैंक चेक भरने का तरीका बहुत ही आसान है। बैंक चेक सभी बैंक के एक जैसे ही होते है। आप एक बैंक का चेक भरना सीख लेते है तो आप किसी भी बैंक के चेक आसानी से भर सकते है। इस पोस्ट में आपको बैंक चेक से जुड़ी सभी जानकरी मिलेगी।
आजकल ऑनलाइन मिनी ट्रांसफर की सुविधा हर बैंक में उपलब्ध है, लेकिन आज भी बैंक चेक द्वारा लो पेमेंट करते है।
तो दोस्तों आईये जानते है कि चेक क्या होता है, चेक में क्या क्या भरना चाहिए व बैंक चेक सही से कैसे भरे।
बैंक चेक (Cheque) क्या होता है?
बैंक चेक एक बैंक द्वारा मुद्रित एवं जारी काग़ज़ पत्र होता है जिसे हस्ताक्षर कर भुगतान के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
चेक काग़ज़ का एक ऐसा टुकड़ा होता है जो कि हमे धन के भुगतान का आदेश बैंक को देता है। चेक लिखने वाला व्यक्ति, जिसे payee कहते हैं, उसका आम तौर पर एक जमा खाता होता है, जहां उसका धन जमा होता है। उसी धन में से चेक़ के द्वारा भुगतान किया जाता है।
चेक का उपयोग सुरक्षित, सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान करने के लिए किया जाता है। यह एक सुरक्षित विकल्प के रूप में कार्य करता है क्योंकि हस्तांतरण प्रक्रिया के दौरान हार्ड कैश शामिल नहीं होता है; इसलिए नुकसान या चोरी का डर कम से कम होता है।
बैंक चेक की अनिवार्यता
चेक से संबंधित कुछ अनिवार्य बातें हैं जिन्हें मनी ट्रांसफर के लिए इस भुगतान मोड का उपयोग करने से पहले जानना और समझना चाहिए। चेक से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण संकेत हैं:
- एक चेक एक बिना शर्त आदेश है।
- एक चेक हमेशा किसी विशेष बैंक पर निकाला जाता है।
- राजकोष पर हस्ताक्षर एक आदेश है और केवल निर्माता(payee) द्वारा जारी किया जाता है।
- हमेशा किसी के खाते में एक निश्चित राशि होती है।
- चेक हमेशा मांग पर देय होता है।
- चेक का भुगतान हमेशा नकद में होता है।
- इस नकद राशि का भुगतान उसमें उल्लिखित व्यक्ति, या आदेश, या वाहक को किया जाना है।
चेक पर लिखी हुई जानकारी
बैंक चेक पर बहुत सी जानकारी लिखी हुई होती है। बैंक चेक पर आपके बैंक का पता, बैंक का IFSC कोड, आपका अकाउंट नंबर, चेक संख्या (जिसमे चेक नंबर, MICR कोड, एकाउंट ID, ट्रांसकेशन ID) होती है।

चेक नंबर के पहले 6 नंबरों के बाद, आगे के 9 नंबरों को हम MICR कोड कहते हैं | MICR कोड को हम संक्षेप में “Magnetic Ink Character Recognition” कहते हैं। इसके बाद अगले 6 अंक Account ID के व अंत के 2 अक्षर ट्रांसक्शन ID के होते है।
बैंक चेक कैसे भरे? | Bank Cheque kaise bhare?
अब आपको बता देते है कि आखिर बैंक चेक कैसे भरे। तो चलिए जानते है:

1. तारीख डाले
सबसे पहले आपको चेक में तारीख भरनी है। तारीख का ऑप्शन आपको चेक में सीधे हाथ की तरफ ऊपर साइड में मिलेगी।
2. Pay की जगह नाम भरे
आपको बैंक चेक में PAY वाले ऑप्शन में उसका नाम भरना है जिसको आपको रुपये चेक के द्वारा देने है। ध्यान रहे आपको वही नाम डालना है जो सामने वाले व्यकि का असल नाम(आधार कार्ड में) है। वरना चेक कैंसिल भी हो सकता है। आप नाम हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा मे लिख साकते है।
3. जितने देने है उतने रुपये भरे
आप Pay में नाम भरने के बाद आपको रुपये भरने है। आपको Rupees वाले ऑप्शन में अक्षरो में रुपये भरने है। जैसे आपको 10,000 रुपये भरने है तो आपको “दस हज़ार रुपये मात्र” हिंदी में या इंग्लिश में आप “Ten Thousand Rupees only” लिखना है।
4. हस्तासक्षर (Sign) करे
अंत मे आपको Sign करना होता है। आपको वही sign करना है जो आपके बैंक में दर्ज है। वार्ना चेक कैंसिल या बाउंस हो सकता है।

ध्यान रखें: चेक में उस राशि से अधिक मात्रा न डाले जो कि आपके बैंक में न हो। ऐसा करने से आपको बैंक द्वारा फाइन भी लग सकता है।
निष्कर्ष
आशा करते है आपको बैंक चेक भरने के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी। इस पोस्ट में कमेंट करके जरूर बताए। यह पोस्ट जरूर शेयर करे।