जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत जरूरी डॉक्युमनेट होता है। किसी भी बच्चे के लिए जन्म प्रमाण पत्र उसकी पहली आइडेंटिटी कही जा सकती है। जन्म प्रमाण पत्र स्कूल में जन्म तिथि के प्रूफ के लिए माँगा जाता है या इसके अलावा भी यह कई जगह काम आता है। यदि आपके पास अपना जन्म प्रमाण पत्र या आपके बच्चो के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाए।
आमतौर पर जब कोई बच्चा अस्पताल में पैदा होता है वह उसका जन्म प्रमाण पत्र बना कर उसके माता पिता को दे दिए जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक है यह पूरा जीवन काम आता है. जिसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है उनको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी जानकारी नहीं होती तो इस पोस्ट में आज हम आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बताएंगे।
यदि आप अपने आपका या किसी छोटे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है उनके लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो यह पोस्ट को अच्छे से पढ़ें इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट(जन्म प्रमाण पत्र) क्या होता है? What is birth certificate in hindi
बर्थ सर्टिफिकेट याने कि जन्म प्रमाण पत्र किसी भी बच्चे के लिए उसका पहला कानूनी प्रमाण पत्र होता है. जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम, उसकी जन्मतिथि, माता पिता का नाम लिखा हुआ होता है। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे के पैदा होने की तारीख, स्थान और लिंग के अलावा भी कई सारी चीजें लिखी हुई होती है। जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के पहचान के रूप में काम होता है। जन्म प्रमाण पत्र कैसे भी बच्चे का मौलिक अधिकार होता है।
जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी होता है | Birth certificate बनवाने के फायदे
जन्म प्रमाण पत्र काफी जगह काम आता है जन्म प्रमाण पत्र ना होने से कई बार कानूनी कार्य में कठिनाई आ जाती है इसलिए जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ही जरूरी होता है। जन्म प्रमाण पत्र स्कूल में बच्चों के एडमिशन के दौरान मांगा जाता है। इसीलिए जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ही आवश्यक है। आइए जानते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी होता है
- स्कूल या कॉलेज में दाखिले के लिए
- अपने पहचान के रूप में
- कई प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए चाहिए होता है
- आपके जन्म तिथि याने की आयु के प्रमाण के लिए
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए
- संपत्ति अपने या किसी के नाम करवाने के लिए
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
किसी का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके पास इनसे में नीचे दिए गये ज्यादतर डॉक्युमनेट होना आवश्यक होता है
- जन्म प्रमाण आवेदन पत्र
- माता पिता का पहचान पत्र
- Age डिक्लेरेशन फॉर्म (इंटरनेट से पा सकते है)
- बर्थ रजिस्ट्रेशन फॉर्म (आप अपने राज्य की बर्थ रजिस्ट्रेशन वेबसाइट में जाकर पा सकते है।
- हॉस्पिटल सर्टिफिकेट ( यदि जन्म अस्पताल में हुआ हो तो)
- प्रमाण पत्र (डॉक्टर से बनवा सकते है)
जन्म प्रमाण पत्र कहां बनता है | Birth Certificate kaha banta hai?
जन्म प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से बनवा सकते है। जन्म प्रमाण पत्र बच्चे का जन्म जिस जगह हुआ था वही के कार्यालयों में बना के कर दिए जाते है। जन्म प्रमाण पत्र इनके द्वारा दिए जाता है
- नगर निगम
- नगर पालिका
- नगर निगम परिषद
- ग्राम पंचायत
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका | Process for making birth certificate in hindi
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन्म का रजिस्ट्रेशन करना होता है। भारतीय जन्म व मृत्यु पंजीकरण अधिनयम 1969 के अनुसार आपको जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन करने के बाद 21 दीन के अंदर फॉर्म के पैसे जमा करने होते है। इसके बाद ही आपका जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल के रिकॉर्ड को देख के जारी किया जाता है।
यदि आप जन्म के 21 दिनों के भीतर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन नही करते तो पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही जन्म प्रमाण पत्र जारी होता है।
जन्म प्रमाण पत्र रेगिरस्ट्रेशन आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह कर सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनाए
जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन पाना आसान है इसके लिए आपको
- अपने नजदीकी रजिस्ट्रार के आफिस मस जाके जन्म पंजीकरण फॉर्म लेना है।
- देखिए यदि किसी का जन्म अस्पताल में होता है तो वह के मेडिकल अफसर अपने आप है उस बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना देते है।
- अब आपको वह फॉर्म भरना है। अब इस फॉर्म के साथ अस्पताल से दस्तावेज इक्कठा करके रजिस्ट्रार के पास दस्तावेज जमा करा दे।
- फिर रजिस्ट्रार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले के जन्म के रिकॉर्ड की पुष्टि करता है।
- इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
- आपको जन्म प्रमाण पत्र बन ने के 7-15 दिन के अंदर ही आपके पते पर भेज दिया जाता है।
आपको बता दे कि जन्म व मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1969 के सेक्शन 14 के तहत बच्चे के नाम के बिना भी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया जाता है। यदि बच्चे के जन्म के बाद पंजीकरण करा दिया जाता है तो 12 महीने के भीतर निषुल्क या फिर उसके 15 साल के अंदर तक कुछ निर्धारित शुल्क के साथ जन्म प्रमाण पत्र बना दिया जाता है। यदि बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट का उसके जन्म के 21 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है तो तो जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बच्चे के जन्म और अन्य दस्तावेजों की जांच करते हैं और जन्म प्रमाण पत्र बनवाते है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाए
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना काफी आसान प्रकिर्या होती है। आपको बस नीचे दिए हुए स्टेप को फॉलो करना है और आपका जन्म प्रमाण पत्र ओनलाइन बनवा सकते है।

- आपको Birth व Death रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाना है – www.crsorgi.gov.in
- आपको General public sing up वाले ऑप्शन में क्लिक करना है। यह ऑप्शन आपको वेबसाइट में राइट साइड में मिलेगा।
- Sign up करने के लिए आपको अपना नाम, ईमेल, आपका पता, मोबाइल नंबर आदि डालना होगा।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन के लिए आपके मोबाइल में आया हुआ कोड डालना है।
- मोबाइल नम्बर डालने के याद ईमेल आईडी पर आए कोड पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है। ओर अपने लोगिन के लिए पासवर्ड सेट करे।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है। अब आप आप ज user id व पासवर्ड डाल कर लोगिन करे।
- इसके बाद आपको वह एक फॉर्म भरना है। इसमें आपको बच्चे या जिसको भी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना है उसके नाम, माता पिता नाम व पता भरना है।
- फॉर्म भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दे। व सबमिट फॉर्म का प्रिंट निकाल ले या डाउनलोड कर ले।
- अब आपको यह फॉर्म तो के नजदीकी रजिस्ट्रार आफिस में जमा करना है। आवेदन जमा हो जाने के बाद आपको ईमेल पर मैसेज आ जाएगा।
- आप अपने जन्म प्रमाण पत्र को कभी भी ऑनलाइन चेक कर सकते है। बस आपको लोगिन करके check birth certificate status में क्लिक करना है। उसके बाद आप एप्लीकेशन रेफरेन्स नंबर(आपकी ईमेल पर मिल जाएगा) डाल कर चेक कर सकते है।
जरूरी सूचना: आपको बता दे कि यह वेबसाइट सिर्फ उन बच्चो के लिए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिनका जन्म घर पर ही हुआ है। इसके अतिरिक्त कोई भी हो उसको उसी के राज्य की जन्म या म्रत्यु प्रमाण पत्र की वेबसाइट में जाके फॉर्म भरना होगा। सभी राज्यों की वेबसाइट अलग है। व उनके बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के नियम भी अलग हो सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने मे कितने दिन का समय लगता है
जन्म प्रमाण पत्र लगभग 7 से 21 दीन के भीतर आपको मिल जाता है। यदि आप चाहे तो ओन लाइन भी जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है। या आप नगर निगम या जहा भी जन्म प्रमाण पत्र बनता है वहां जाकर भी जन्म प्रमाण पत्र पा सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कितने रुपये लगते है
- यदि किसी बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बना है तो वह फ्री में बनता है याने कि कोई भी शुल्क नही लगता।
- लेकिन यदि 21 दिन से ज्यादा होते है आपको ₹2 शुल्क देना पड़ता है।
- यदि बच्चे के जन्म के 30 दिन बाद और 1 साल से कम समय मे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए5 रुपये देने पड़ते है शुल्क के रूप में।
- यदि एक वर्ष के बाद बनवाते है तो आपको 10 रुपये शुल्क देना होता है।
नोट: हर राज्य में अपने अपने अलग अलग शुल्क होते है।
आशा करते है आपको सही जानकारी मिली होगी। अब आप यह जाने गए होंगे कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाए।