जाने Covid 19 वैक्सीन के लिए रजिस्टर कैसे करे? | कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण पंजीकरण कैसे कराए?
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है। आप यह पोस्ट पढ़ रहे तो आप जरूर यह जान ने के लिए आये है कि कोविड 19 वैक्सीन के लिए रेगिरस्ट्रेशन कैसे करें।
तो दोस्तों आज आपको इस पोस्ट में कोविड 19 वैक्सीन से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी मिल जाएगी कि कोविड 19 वैक्सीन का रेगिरस्ट्रेशन कहा से करे, कोविड 19 वैक्सीन लगवाने से होने वाले फायदे आदि।
कोविड 19 वैक्सीन क्या है?
कोविड 19 वैक्सीन एक प्रकार का इंजेक्शन है जो हमे कोविड याने की कोरोना वायरस के खिलाफ हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है।
कोविड 19 वैक्सीन में वायरस के निष्क्रीय(Dead) हिस्से होते है। वैक्सीन लगने के बाद हमारी बॉडी उस वायरस के खिलाफ इम्युनिटी बना लेती है। इसके बाद जैसे ही असल वायरस हमारे शरीर मे आता है तो हमारी इम्युनिटी उस वायरस के प्रभाव को कम व खत्म भी कर देती है।
कोविड के खिलाफ भारत में कौन सी वैक्सीन लग रही है?
भारत मे कोरोना के खिलाफ 3 महत्वपूर्ण कोविड 19 वैक्सीन दी जा रही है जिनका नाम है Covaxin, covishield व sputnik V. ये दोनो वैक्सीन कोरोना के खिलाफ असरदार है और हमे इम्युनिटी देती है। भारत मे 18+ उम्र के सभी लोग कोविड 19 वैक्सीन लगवा सकते है।
कोविड 19 वैक्सीन पंजीकरण (रेजिस्ट्रेशन) कैसे करे?
इसके लिए आपकी उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 या उस से अधिक की होनी जरूरी है।
कोविड 19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए आप दो तरीको से कर सकते है। आप फ्री व पैसे देकर किसी भी तरीके से वैक्सीन लगवा सकते है।
तरीका 1
● आपको सबसे पहले Cowin.gov.in वेबसाइट पर जाना है।

● अब आपको रजिस्टर या sign in वाले ऑप्शन पे क्लिक करना है।
● अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, जहा आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद OTP दर्ज करना है।
● इसके बाद अपने आपको अपना या आपके परिवार में जिसका वैक्सीनेशन करना है उसकी डिटेल्स डालनी होगी।
● डिटेल्स डालने के बाद आपको वैक्सीन के लिए तारीख व समय का चयन करना है।
● वैक्सीन की अपॉइंटमेंट के लिए आपको अपने Area का पिन कोड डालना है।

● इसके बाद आपको कोविड 19 वैक्सीन सेंटर दिख जाएंगे, अब आप अपने हिसाब से अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते है।
● अपॉइंटमेंट फिक्स होने के बाद आपको आपके नंबर पर SMS आ जाएगा अब आपको तय तारिख पर जाकर बस वैक्सीन लगवानी है।
तरीका 2
● इसके लिए आपको आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना है व उस एप में लोगिन करना है।
● एप में लोगिन करने के बाद आपको Vaccine वाले सेक्शन में जाना है।

● अब आपको वहां अपना मोबाइल नंबर डालना है उसके बाद OTP डालना है।
● इसके बाद आपको अपनी या आपके परिवार में जिसका भी वैक्सीनेशन करना है उसकी जानकरी डालनी होगी।
● इसके बाद आपको वैक्सीन लगवाने के लिए अपॉइंटमेंट लेनी होती है।

● अब आपको कोविड 19 वैक्सीन अपॉइंटमेंट के लिए अपना पिन कोड डालना है व अपने हिसाब से तारीख का चयन करना है। इसके बाद आपको फ्री व paid दोनो में एओ ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब फाइंड वैक्सीनेशन सेंटर पर क्लिक करना है।

● अब आपको नीचे कोविड 19 वैक्सीन सेंटर दिख जाएंगे और अब आप आसानी से अपना वैक्सीनेशन करा सकते है।
कोविड 19 वैक्सीन लगवाने के फायदे
कोविड 19 वैक्सीन लगावने से हमे कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है जिस से हम कभी कोविड होने पर जल्दी ठीक हो जाते है। कोविड 19 वैक्सीन जरूर लगवाए और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
कोविड 19 वैक्सीन लगवाने के साइड इफ़ेक्ट
कोविड 19 वैक्सीन से ज्यादार लोगो मे देखे जाने वाले साइड इफ़ेक्ट या सिम्पटम्स है
● सर दर्द होना
● बुखार हो जाना
● जहा पर वैक्सीन लगी है वह सूजन आना
● चिड़चिड़ापन होना
ये सब बहुत ही आम है कृपया डरे नही। ये साइड इफेक्ट्स कुछ दिनों ने गायब हो जाते है। ऐसा होना हमारे शरीर की वैक्सीन के खिलाफ प्रकिर्या कहि जा सकती है। जिस से हमारे शरीर मे कोरोना से लड़ने के लिए इम्युनिटी बढ़ जाती है।
कोविड 19 से बचने के लिए क्या करे?
इसके लिए आपको करना है जैसे कि
● साफ सुथरा मास्क पहने (कमसे कम 3 लेयर जरूर हो)
● अपने हाथों को साफ करते रहे।
● गंदे हाथ कभी भी मुँह, आँख या नाक पे न डाले।
● लोगो से उचित दूरी बनाए रखे।
● यदि आप बीमार है तो घर पर ही रहे। बेवजह घर से बाहर न जाए।
● अपना वैक्सीनेशन जरूर कराए।
● यदि आपको खासी, बुखार, बलगम या सांस लेने में दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह ले।
रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कैसे बढ़ाएं
● हेल्थी खाना खाएं।
● रोजाना एक्सरसाइज, योगा व व्यायाम करें।
● कम से कम 6 घन्टे की नींद पूरी करे।
● दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिए(ठंडा पानी न पिए)
● अपने आपको स्ट्रेस से दूर रखें।
● ऐसी चीज़ें का सेवन न करे जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
● विटामिन सी, डी, जिंक व हल्दी, अदरक का सेवन करे।
आशा करते आज आपको आज कुछ नया जानने को मिला होगा। यह पोस्ट शेयर करे और आपको इस पोस्ट में कुछ समझ नही आया तो कमेंट करके अपने सवाल का जावाब जाने।