धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) कब है शुभ मुहुर्त पूजा विधि क्या है? कार्तिक मास की अमावस्या तिथि से पूर्व 2 दिन पहले प्रत्येक वर्ष धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। पुरानी मंतयो के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। धनतेरस को दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत भी माना जाता है क्योंकि इस दिन से ही सभी घरों में दीए जलने शुरू हो जाते हैं । हिंदू लोगों में धनतेरस का त्यौहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है।
धनतेरस के त्यौहार को धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है इसीलिए धनतेरस के दिन हिंदू लोग सोना और चांदी खरीदते हैं इस दिन यह भी माना जाता है कि धातु को खरीदना बहुत ही शुभ और सौभाग्य की बात होती है। इसके इलावा जो लोग सोना चांदी नहीं खरीद सकते वह लोग पीतल या फिर स्टील के बर्तन भी खरीद लेते हैं। कुछ जगहों पर पुरानी प्रचलित परंपराओं के अनुसार धनतेरस पर कुछ भी खरीदने से उसमें 13 गुना बढ़ोतरी होती है।
धनतेरस 2022 तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6:02 से शुरू होकर 23 शाम 6:03 बजे तक समाप्त होगी। इसी कारण से इस वर्ष धनतेरस 22 ओक्टोबर् और 23 ओक्टोबर् दोनों तरीकों को मनाया जाएगा।
22 अक्टूबर दिन शनिवार को धनतेरस की पूजा धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त का समय 7:02 से लेकर 8:18 बजे के के बीच का होगा। प्रदोष काल का समय शाम 5:46 से 8:18 बजे के बीच का होगा। इसके अलावा वृषभ काल शाम 7:02 से 8:58 बजे के बीच होगा।
इसके इलावा 23 अक्टूबर को आप धनतेरस की पूजा शाम 5:52 से 8:30 तक कर सकते हैं।
Happy Diwali 2022 Wishes in Hindi
पीएम किसान योजना 12वीं किस्त 2022
धनतेरस 2022 पूजा की विधि
हम सभी जानते हैं कि धनतेरस की पूजा धनतेरस की शाम को होती है। इस दिन धन कुबेर के साथ देवी लक्ष्मी और गणेश जी की घर में पूजा की जाती है जिसमें देवी और धन कुबेर को ताजे फूल और प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को रंग बिरंगी रंगोलियां और लालटेन के साथ सजाते हैं और घर के बाहर से लेकर घर के अंदर तक लक्ष्मी के पांव के छोटे-छोटे चिन्ह बनाए जाते हैं। और इसी दिन से दिवाली की शुरुआत हो जाती है और लोग अपने घरों के बाहर और अंदर दिए जलाते हैं।

धनतेरस 2022 पूजा की सामग्री-
धनतेरस में प्रयोग होने वाली सामग्री मैं सबसे अहम चीज है देवी लक्ष्मी, गणेश , धनवंतरी और भगवान कुबेर की मूर्ति। मूर्तियों में पहनने के लिए ताजे फूलों से बनी हुई माला। हर मूर्ति के लिए पान के 2 पत्ते , सुपारी , फल , नारियल , हल्दी , कुमकुम , मिठाई और दक्षिणा की आवश्यकता भी होती है। इसके अलावा धूप , दीपक , चंदन , इत्र , गंगाजल भी इस्तेमाल किया जाता है । अंत में पूजा के बाद प्रसाद के रूप में देवी देवताओं को पंचामृत का भोग लगाया जाता है।
धनतेरस 2022 पर क्या जरुर खरीदना चाहिए
धनतेरस पर बहुत सारे लोग बहुत अलग-अलग चीजें खरीदते हैं जैसे कि बर्तन, सोने चांदी का सिक्का, इसके अलावा बहुत सारे आभूषण। लेकिन जो सच में खरीदने योग्य चीज होती है जो कि आवश्यक होती है वह है धातु का बर्तन और अगर आप धातु का बर्तन खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें उसमें आप पानी वाला बर्तन खरीदे जैसे के गिलास, कलश, लोटा, जग आदि। क्योंकि अगर आप पानी का बर्तन खरीदते हो तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक होगा। इसके अलावा आप गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्तियां खरीद सकते हैं लेकिन यह जॉइंट मूर्ति नहीं होनी चाहिए दोनों की अलग-अलग मूर्ति होनी चाहिए आप खील बताशे, मिट्टी के दीपक और दिवाली के दिन दिवाली पूजा में इस्तेमाल होने वाला एक बड़ा दीपक भी खरीद सकते हैं। और आप अंकों का बना हुआ कोई भी यंत्र खरीद सकते हैं और इस यंत्र की पूजा आप धनतेरस की शाम को कर सकते हैं।
अलग-अलग शहरों में धनतेरस 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त
- शाम 07:31 बजे से रात 8:36 – पुणे
- शाम 07:01 बजे से रात 08:17 – नई दिल्ली
- शाम 07:13 बजे से रात 08:13 – चेन्नई
- शाम 07:10 बजे से रात 08:24 – जयपुर
- शाम 07:14 बजे से रात 08:18 – हैदराबाद
- शाम 07:02 बजे से रात 08:18 – गुड़गांव
- शाम 06:59 बजे से रात 08:18 बजे तक – चंडीगढ़
- शाम 05:05 (22 अक्टूबर), बजे से रात 06:03 (23 अक्टूबर) – कोलकाता
- शाम 07:34 बजे से रात 08:40 – मुंबई
- शाम 07:24 बजे से रात 08:24 – बेंगलुरु
- शाम07:29 बजे से रात 08:39 – अहमदाबाद
- शाम 07:00 बजे से रात 08:16 – नोएडा
Read Also:
Online PAN Card kaise banaye: पैन कार्ड कैसे बनाए मोबाइल से ऑनलाइन?
Location Kaise Send karte hain WhatsApp per?
Laptop पर whatsapp कैसे इनस्टॉल करें?