EPFO KYC Update kaise kare 2023 केवाईसी अपडेट कैसे करें, EPFO Ekyc Update online

EPFO KYC Update kaise kare 2023: आप नौकरी करते हैं और आपका पीएफ कट गया तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, सरकार ने पीएफ खाते की केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है। जिसके तहत ईपीएफ खाताधारकों को अपने खाते के साथ आधार कार्ड समेत कुछ अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अपडेट करना बेहद जरूरी है।

ईपीएफओ ने इसके लिए अपने सभी खाताधारकों को कुछ बेहतरीन सुविधाएं भी दी हैं। जिसकी मदद से आप कहीं भी और कभी भी अपने ईपीएफ खाते का केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

EPFO खाते में केवाईसी अपडेट करने के क्या फायदे हैं?

ईपीएफओ अकाउंट का KYC अपडेट करने के भी कई फायदे हैं और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यदि आपने अपने ईपीएफ खाते का केवाईसी अपडेट नहीं किया है, तो आप अपने ईपीएफ खाते से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

बिना केवाईसी अपडेट किए आप न तो अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं और न ही ई-नॉमिनल फाइल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना पीएफ अकाउंट ट्रांसफर भी नहीं कर सकते हैं।

EPFO KYC Update kaise kare 2023, EPFO खाते में केवाईसी कैसे अपडेट करें

  • सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।
  • अब आपको अपना 12 अंकों का यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। पेज के सबसे ऊपर एक हरे रंग की पट्टी दिखाई देगी, जिसमें आपको मैनेज लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • मैनेज पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें एक विकल्प केवाईसी का भी होगा। आपको केवाईसी पर क्लिक करना होगा।
  • केवाईसी पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। 
  • अब आपके पास जितने भी डॉक्युमेंट्स हैं, उनके सामने बने चेक बॉक्स पर क्लिक करके उनकी डिटेल भरें। ध्यान रहे कि आपके लिए आधार, बैंक और पैन कार्ड की डिटेल भरना अनिवार्य है।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबसे नीचे दिए गए सेव बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सेव पर क्लिक करने के बाद आपकी सारी जानकारी फिल के लिए आपके एंप्लॉयर के पास चली जाएगी। 
  • जिसके बाद आपका एंप्लॉयर इसे अप्रूव कर देगा और आपकी KYC डिटेल सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!