
नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको आपके सवाल हाइट कैसे बढ़ाएं, height बढ़ाने के बेस्ट उपाय, लंबाई या कद बढ़ाने के बेस्ट तरीके आदि का उत्तर दूंगा।
नोट: आपको यहां दी गयी जकनकारी internet के बेस्ट sources से पढ़कर दी गयी है। मेरा यही प्रयास रहता है कि आपको हमेशा सटीक और सही जानकारी दे पाऊं।
चेतावनी: यह पोस्ट किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करे। Findhow.net इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करती है।
दोस्तों अगर देखा जाए तो सभी यही चाहते है कि वे दिखने में स्मार्ट, डैशिंग व attractive लगे लेकिन देखा जाए कम लंबाई के कारण ये सब मुमकिन नही हो पाता और बहुत दुख होता है। हाइट बढ़ाना ज्यादा मुश्किल नही है लेकिन नीचे दिए गए नुस्खों को अगर आप अपने जीवन की दिनचर्या में लाते है तो ही आपको लाभ मिलेगा।
हमारे शरीर की लंबाई का लगभग 20 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सा हमारे पर्यावरण, गतिविधियों और आहार पर निर्भर करता है। इस प्रकार, हम अपने दैनिक जीवन में कुछ बुनियादी नियमों का पालन करके अपनी लंबाई को प्राकृतिक तरीके से बढ़ा सकते हैं।
हाइट (लंबाई) कैसे बढ़ाए
हम सभी अपने जीवन में कई ऐसी आदते अपना लेते जिनके कारण हमारी जितनी हाइट बढ़नी चाहिए उतनी नही बढ़ पाती। इसिलिये नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े और जाने आसानी से अपनी हाइट कैसे बढ़ाए
1. हाइट बढ़ाने के लिए संतुलित आहार (पौस्टिक भोजन) खाएं
आपकी बढ़ती आयु(age) के दौरान, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने शरीर की ज़रूरतों के हिसाब से सभी पोषक तत्व प्राप्त करें।
ये सब आपके आहार में जरूर शामिल होने चाहिए:
● ताजा फल (आम, केला, सेब, अनार)
● ताजा सब्जियाँ (ब्रोकली, गाजर, बैंगन, हरी सब्जियां)
● साबुत अनाज
● प्रोटीन(अंडा, बीन्स, चिकन)
● डेयरी के product (दूध, दही व पनीर)
आपको इन सभी खाने की चीजों को कम मात्रा में लेना चाहिए या उनसे बचना चाहिए:
● चीनी
● वसा (Trans Fat & saturated fat)
यदि कोई मेडिकल स्थिति आपकी हड्डियों के घनत्व (density) को प्रभावित करके आपकी कैल्शियम की मात्रा को कम करने का कारण बन रही है तो अक्सर यह कहा जाता है कि 1,200 mg (मिलीग्राम) प्रति दिन कैल्शियम का सेवन करें।
विटामिन D हड्डी के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। विटामिन D के सामान्य स्रोतों में टूना(एक प्रकार के मछली), दूध और अंडा शामिल हैं। यदि आपको अपने आहार में पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो अपने भोजन में विटामिन D युक्त भोजन ले और सुबह हल्की धूप में सैर भी करें।पर्याप्त नींद लें
2. हाइट बढ़ाने के लिए अच्छी नींद लें
कभी-कभी नींद में कंजूसी करने से तो आपकी लंबाई प्रभावित नहीं होगी। लेकिन अगर किशोरावस्था के दौरान आप नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा से कम समय मे नींद लेते हैं, तो इससे आपके कद के बढ़ने में कठिनाई हो सकती हैं।
ऐसा इसलिए है क्योंकि नींद आने के दौरान HGH (Height Growth Hormone) उत्पन्न होता है। यदि आप पर्याप्त रूप से सो नहीं रहे हैं तो इस हार्मोन और अन्य हॉर्मोन का उत्पादन कम हो सकता है।
डॉक्टर द्वारा यह सुझाव दिया जाता है कि:
- 3 महीने तक के नवजात शिशुओं को हर दिन 14-17 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- 3-11 महीने की उम्र के शिशुओं को 12-17 घंटे नींद लेनी चाहिए।
- 1-2 साल की उम्र के बच्चों को 11-14 घंटे नींद लेनी चाहिए।
- 3-5 साल की उम्र के छोटे बच्चों को 10-13 घंटे नींद लेनी चाहिए।
- 6-13 वर्ष के बच्चों को नौ से 11 घंटे नींद लेनी चाहिए।
- 14-17 उम्र के किशोरों को 8-10 घंटे नींद लेनी चाहिए।
- 18+ उम्र के युवाओ को 7-9 घंटे नींद लेनी चाहिए।
दिए गए आकड़ो से अधिक नींद लेने से भी HGH का उत्पादन बढ़ सकता है, इसलिए हमेसा पर्याप्त नींद लें।
नोट: 11 घंटो की नींद लेंगे तो हाइट बढ़ने के चांस बढ़ जाते है।
3. हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम,एक्सरसाइज व योगासन करें
a) योगासन
अपनी ऊंचाई को अधिकतम करने के लिए योग अभ्यास करें। यदि आप जटिल एक्सरसाइज नही कर पाते तो आप योग को आज़माएँ। योग आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है आपके posture को सीधा रखने में मदद करता है। इससे आपको लम्बे खड़े होने में मदद मिलेगी।
योगासन को बेहतर बनाने के कुछ लोकप्रिय आसान नीचे दिए गए हैं:
- Bhujangasana
- Hasta-Padasana
- Trikonasana
- Adho-MukhaSvanasana
b) एक्सरसाइज
किसी भी उम्र में ऊंचाई बढ़ाने का एक और प्रभावी तरीका स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी है। दिन में कई बार कुछ मिनटों के लिए अपने पैर की उंगलियों पर खड़े होकर अपने शरीर को स्ट्रेच करने की कोशिश करें।
अन्य स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जो आप घर पर करने की कोशिश कर सकते हैं, उनमें कार स्ट्रेच, सुपर स्ट्रेच, कोबरा स्ट्रेच, बो डाउन, ट्विस्ट और बेसिक पैर स्ट्रेच शामिल हैं। नियमित स्ट्रेचिंग के साथ, आप अपनी ऊंचाई में एक या दो इंच याक बढ़ा सकते हैं। साथ ही, यह आपके पोस्चर को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
c) व्यायाम
व्यायाम और खेल हमारे हार्मोन को उत्तेजित करते हैं जो आपकी हाइट बढ़ाने में योगदान देता है। ऊंचाई बढ़ाने के लिए एक अच्छा व्यायाम है स्किपिंग जहाँ आपको बहुत अधिक कूदने की आवश्यकता होती है। खुले क्षेत्र में हर दिन कम से कम आधे घंटे के लिए स्किपिंग करें।
किसी मजबूत जगह पर पाने हॉट से लटके और 10 सेकंड के लिए स्थिति में रहें और रोजाना यह व्यायाम कम से कम छह बार दोहराएं। इसके अलावा, टेनिस और बास्केटबॉल जैसे खेल खेलें जिनसे आपको अधिक कूदने की आवश्यकता होती है। यह आपकी ऊंचाई बढ़ाने में मदद करेगा और शरीर के वजन को भी संतुलित बनाए रखने में भी मदद करेगा।
4. हाइट बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार सावधानी से सप्लीमेंट ले
कुछ ही ऐसे मामले हैं, जिनमें संतुलित आहार लेने से बच्चों में ऊंचाई बढ़ाने और बड़े वयस्कों में लंबाई बढ़ने के लिए उपयुक्त नही होते।
आपके पास एक उपाय यह भी है कि आप मानव विकास हार्मोन (एचजीएच) के उत्पादन को प्रभावित करने वाले सप्लीमेंट ले सकते है, तो आप अच्छे डॉक्टर से सिंथेटिक HGH लेने की सिफारिश कर सकते है।
साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए आप सप्लीमेंट के अलावा विटामिन डी या कैल्शियम की खुराक भी ले सकते है।
यदि आप कोई भी हॉर्मोन की गतिविधि बढ़ाने वाले suppliment लेने की सोचते है तो उस से पहले अपनी ग्रोथ प्लेट्स की जांच करा ले क्योंकि ग्रोथ प्लेस बंद होने के बाद लंबाई किसी भी हालत में नही बढ़ती।
5. अश्वगंधा बढ़ाएगा हाइट
आयुर्वेद में लिखा है कि अश्वगंधा, जिसे भारतीय जिनसेंग के रूप में भी जाना जाता है, कद बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इसमें कई खनिज लवण होते हैं जो आपकी हड्डियों और साथ ही इसके घनत्व को बढ़ाता हैं। जिस कारण आपकी लंबाई बढ़ती है।
अश्वगंधा हर्बल स्टोर्स में आसानी से उपलब्ध है। एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाएं। अपने स्वाद के अनुसार मीठा भी डाल सकते है और इन्हें अच्छी तरह मिलाएँ। अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए कम से कम 45 दिनों के लिए सोने से पहले हर रात इसे पिएं। लेकिन इस उपाय के दौरान आपको फास्ट फ़ूड छोड़ना होगा।
6. हाइट बढ़ाने के लिए अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखे
हाइट न बढ़ने का कारण यह भी होता है कि लोग झुक कर चलते हैं या फिर रुक कर बैठे रहते हैं। तो दोस्तों जब भी आप चले या बैठे आप की रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
कभी भी झुक कर बैठना में चलना नहीं चाहिए ऐसा करने से आप की लंबाई या हाइट बढ़ने में परेशानी हो सकती है।
यदि आप अपने कमर रीढ़ की हड्डी को हमेशा सीधा रखते हैं तो आपकी हाइट(Height) बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।
8. हाइट बढ़ाने के लिए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं
जी हां दोस्तों यदि आपको अपनी हाइट बढ़ानी है तो आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता जाने की इम्युनिटी बढ़ाने पड़ेगी यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप जल्दी बीमार हो जाते हैं और आपका शरीर कमजोर हो जाता है।
इस वजह से आपकी हाइट सही तरीके से नहीं बढ़ पाती है या फिर बहुत ही धीरे बढ़ती है दोस्तों यदि आप स्वस्थ रहेंगे तो आपकी हाइट अवश्य बढ़ेगी।
अपने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छा भोजन खाएं, जंक फूड से दूर रहें, रोजाना पानी पिए व रोजाना व्यायाम करें आदि।
9. हाइट बढ़ने के बारे में ज्यादा विचार न करें | चिंता(stress)से दूर रहे
अपने दिमाग पर ज्यादा जोर न दे। ना ही कोई स्ट्रेस ले। ऐसा करना आपकी सेहत(मेन्टल ओर फिजिकल) के लिए बिल्कुल व सही नही है। यदि आप अपनी लंबाई को लेकर चिंता करते है तो जो हाइट बढ़नी होगी वह भी नही बढ़ पाएगी। इसीलिए अपने रोजाना के कार्यो में ज्यादा ध्यान न कि हाइट की चिंता करते रहे।
10. रोजाना लटके और हाइट में फर्क पाए
जी हां दोस्तों अगर लंबाई बढ़ानी है तो रोजाना लटके ओर शरीर को खींचे। ऐसा करने से आपकी मांसपेशियों व हड्डियों में खिंचाव आता है और आपकी लंबाई बढ़ने में मदद होती है। यह एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी को भी सीधा करके उसमें खीचाव पैदा करता है।
लटकना है बहुत अच्छा हाइट बढ़ाने का तरीका है। इस तरीके को रोजाना अपने जीवन मे अपनाए।
18, 21 व 25 की उम्र के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं
दोस्तों आपको बता दें कि हमारी हाइट लंबाई बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है हमारी अनुवांशिकता याने कि हमारे माता-पिता की लंबाई कितनी है। अनुवांशिकता पर हमारी हाइट बढ़ना के 90 परसेंट या उससे ज्यादा निर्भर करती है।
बाकी बचे हुए 10% में आपकी आदतें, आपका व्यायाम, आपके पोषक आहार और आपकी इम्यूनिटी आदि पर लंबाई निर्भर करती है।
यदि आपके माता-पिता लंबे हैं तो आपकी हाइट अवश्य बढ़ेगी लेकिन यदि आपके माता-पिता की लंबाई काम है तो आप नीचे दिए हुए तरीकों को अपनाकर अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़े: लंबाई न बढ़ने के कारण
18, 21 में 25 की उम्र के बाद हाइट बढ़ाने के तरीके
- नियमित रूप से रोजाना सुबह जल्दी उठ कर एक्सरसाइज याने की व्यायाम करें। आप Puppy pose, Low angle Arch, Mermaid Stertch आदि exercise कर साकते है।
- रोजाना अच्छा पोषण से भरपूर खाना खाएं। आप रोजाना अपने भोजन में अंडे, दूध, दाल, घी, दलिया, फल, आदि ले सकते है।
- आप रोजाना कम से कम 7-8 घन्टे अवश्य नींद लेनी चाहिए।
- आपको कभी भी झुक कर न चले न ही कभी झुक कर बैठे। हमेशा अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- ऐसा देखा गया है कि आयुर्वेदिक दवाई अश्वगंधा लंबाई बढ़ाने में मदत करती है। तो आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते है।(डॉक्टर की सलाह के बिना न ले)
- आपको हमेशा अपने शरीर को खींचा हुआ रखना चाहिए ताकि हड्डियों पर खिंचाव जाए और हाइट बढ़ने में मदद हो सके।
- रोजाना अधिक मात्रा में पानी पिए। काम से कम दिन में 4-5 लीटर पानी तो अवश्य पीए। खाना खाने के बाद पानी न पिए। हमेसा खाना खाने के 2 घन्टे पहले या बाद में पानी पिए।
FAQ’s
Q.1 7 दिन में 4 इंच लंबाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे?
उत्तर- इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। रोजाना लंबाई बढ़ाने वाली Puppy pose, Low angle Arch, Mermaid Stertch आदि exercise करें। अच्छा भोजन जिसमे कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जैसे कि दूध, अंडा, मीट आदि का सेवन करें।
Q.2 जल्दी लंबाई कैसे बढ़ाएं?
उत्तर- आपकी लंबाई जल्दी बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम करे, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें, अच्छा हेल्थी भोजन खाये। इसके अलावा आप अश्वगंघा का सेवन करके जल्दी लंबाई बढ़ा सकते है।
Q.3 हाइट का फ्रोमुला क्या है?
ऊत्तर- दोस्तो हाइट का फार्मूला आसान सा है आप हाइट के बारे में ज्यादा चिंता न करें। ऊपर दिए हुए तरीके अपनाए। ऐसा बिल्कुल नही सोचे कि आपकी हाइट नही है तो आप कुछ नही कर पाएंगे। दोस्तों मेहनत करते रहिए कामयाबी के लिए। लंबाई तो एक बहाना है।
Q.4 एक दिन में हाइट कैसे बढ़ाएं?
उत्तर- एक दिन में तो दोस्तो हाइट बढ़ना मुश्किल है लेकिन आप रोजाना इन नियमो जैसे कि अच्छी मात्रा में पानी व सेहतमंद भोजन करे, रोजाना व्यायाम करें, आपीने शरीर को सीधा रखें आदि रोजाना अपनाए। इन सब तरीको से आपकी लंबाई अवश्य जल्दी बढ़ जाएगी।
Q.5 क्या अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है?
उत्तर- दोस्तों हाइट बढ़ाने के लिए अश्वगंधा एक बेहत फायदेमंद आयुर्वेदिक औसधि है। आप रोजाना 2-3 ग्राम अश्वगंधा का सेवन करके अपनी हाइट बढ़ा सकते है।
Q.6 लंबाई कितने वर्ष की उम्र तक बढ़ती है?
उत्तर- दोस्तों सबसे ज्यादा लंबाई आपकी तब बढ़ती है जब आप अपनी Puberty(युवा) आयु में प्रवेश करते है। उम्र 13-18 की आयु में आपकी लंबाई सबसे अधिक बढ़ती है। इसके बाद जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे वैसे लंबाई बढ़नी कम हो जाती है।
Q.7 क्या 25 की उम्र के बाद लंबाई बढ़ सकती है?
उत्तर- दोस्तो 25 की उम्र के बाद हाइट बढ़ना तो बेहद मुश्किल होता है। देखिए यदि आपकी ग्रोथ प्लेट्स बंद हो जाती है उसके बाद आपकी हाइट नही बढ़ती। लेकिन यदि आपकी ग्रोथ प्लेट्स बंद नही हुई है तो 25 की उम्र के बाद भी आपकी हाइट बढ़ सकती है।
तो दोस्तों आशा करता हूँ आपको हाइट कैसे बढ़ाएं की पूरी जानकारी मिली होगी। आप इन सभी तरीको को अपनाकर कम से कम 2-3 इंच लंबाई(हाइट) तप जरूर बढा सकते है।
उपर दिये गए उपाय अपनाए और ये उपाय अपने दोस्तों से के साथ भी जरूर शेयर करें।