हेलो दोस्तों आपका इस पोस्ट में स्वागत है। जैसे कि हम सभी जानते है, आजकल कोरोना महामारी के चलते बहुत से मासूम लोगो की जान जा रही है। लेकिन जिन लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है उन लोगो का स्वास्थ्य जल्दी कोरोना से बचा लेता है। लेकिन बीमारी कोई भी हो हमें अपने इम्यून सिस्टम को हमेसा मजबूत रखना चाहिए।
क्या आप सोच रहे है कि अपने शरीर की इम्युनिटी कैसे बढ़ाई जाए ताकि आपका शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से आपकी रक्षा कर सके।
दोस्तों आप शरीर की इम्युनिटी बढ़ा सकते है बस आपको नीचे दिए हुए तरीको को अपने जीवन मे अपनाना है। आप अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव करके अपने शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ा सकते है और हानिकारक बीमारियों व रोग पैदा करने वाले जीवों के खिलाफ लड़ने के लिए आपका शरीर में रोगों से लड़ने वाले इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते है।
यहाँ आपको प्राकर्तिक तरीको से अपना इम्यून सिस्टम(इम्युनिटी) बढ़ाने के बारे में बेस्ट तरिके बताये गए है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) क्या है? | Immunity meaning in Hindi
जीव विज्ञान के अनुसार इम्युनिटी याने की रोग प्रतिरोधक क्षमता(शक्ति) हमारे शरीर की वह शक्ति होती है जो हमे है हानिकारक सूक्ष्मजीवों जैसे कि बैक्टीरिया, वायरस आदि से हमे बचाती है।
“रोग प्रतिरोधक क्षमता को एक जटिल जैविक प्रणाली के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो स्वयं से संबंधित(हमारे खुद के अंग) है, उसे कुछ भी पहचानने और सहन करने की क्षमता देती है, और जो भी बाहरी चीज़े (कोई अंग, दवाई, बैक्टीरिया, आदी) है उसे पहचानने और अस्वीकार करने की क्षमता है।”
इम्युनिटी 2 प्रकार की होती है पहली सूजन (inflamatery responses) के रूप में और दूसरी phagocytosis के रूप मे।
● Inflamatery responses में शरीर किसी भी बाहरी चीज़ के खिलाफ एक्शन लेता है और उस जगह शरीर मे सूजन हो जाती है।
● Phagocytosis में बाहरी चीज़ों (वायरस, बैक्टीरिया आदि) को शरीर के इम्यून सिस्टम की कोशिकाएं अपने अंदर समा कर खत्म कर देती है।
देखा जाए तो हमारे आस पास से रोजाना शरीर मे लाखो बाहरी बीमार करने वाली चीज़े जाती रहती है लेकिन हम बीमार नही होते ऐसा केवल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के बेस्ट तरीके | Immunity kaise badhaye
आपको निचे इम्युनिटी बढ़ाने से जुड़ी सभी जानकरी दी गयी है। निचे दिए गए तरिके आपको Natural तरिके से इम्युनिटी बढ़ाने ने मदद करते है।
कंटेंट सोर्स: Healthline, Narayana, आदि।
1. पर्याप्त नींद लें
आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) का सीधा संबंध आपकी नींद से होता है। अच्छी नींद आपकी सेहत के लिए बेहद ही आवयस्क होती है।
एक अध्धयन के हिसाब से 6 घण्टे से कम सोने वाले व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ते है अगर 7-9 घन्टे रोजाना सोने वाले लोगो से तुलना की जाए।
अच्छी नींद लेने से आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में बहुत मदद मिलती है।
● एक वयस्क(40+) उम्र के व्यकि को 7 घन्टे से ज्यादा नींद लेनी चाहिए।
● एक किशोर(18-40) उम्र के व्यकि को 8-10 घन्टे नींद लेनी चाहिए।
● बच्चों को कम से कम 14 घन्टे नींद की जरूरत होती है।
यदि आपको अच्छी नींद नही आती तो आपको सोने से एक घन्टे पहले कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नही करना चाहिए।
अच्छी नींद के लिए आपको अंधेरे कमरे में सोना चाहिए, इसके अलावा आपको हर रात एक ही समय पर सोने की आदत भी डालनी चाहिए। दिन में सोना avoid करें।
तो दोस्तों आपके लिए कम से कम 7-8 घंटे के लिए सोना, अच्छा सोने का समय होता है आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने में मदद करने का सबसे अच्छा तरीका है।
कम नींद आपको थका देती है और आपके मस्तिष्क की गतिविधि को ख़राब कर देगी। नींद की कमी शरीर को आराम करने से रोकेगी और इससे अन्य शारीरिक कामों पर असर होंगे, जिनका सीधा प्रभाव आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ेगा।
2. अच्छा संतुलित आहार (भोजन) खाएं
आप जो कुछ भी खाते है पूरा उसका असर आपकी सेहत व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर होता है।
● आपको खाने में कम कार्बोहाइड्रेट लेने चाहिए क्योंकि इससे आपको ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर कम्म करने में मदद मिलती है। कम कार्बोहाइड्रेट के सेवन से आपका मदुमेह भी कंट्रोल रहता है।
कम कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन है: मांस, मछली, अंडे, सब्जियां, फल, मेवा, खरबूज के बीज, उच्च वसा वाले डेयरी, वसा, स्वस्थ तेल और यहां तक कि कुछ कंद और गैर-ग्लूटेन अनाज भी।
● आपको अपने भोजन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। आपको नियमित रूप से बीटा कैरोटीन, एस्कॉर्बिक एसिड और अन्य आवश्यक विटामिन से भरपूर सब्जियों और फलों का सेवन करें।
आप कुछ खाद्य पदार्थ जैसे मशरूम, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक आदि भी खा सकते है जो कि संक्रमण के खिलाफ शरीर में इम्युनिटी बनाने के लिए अच्छे विकल्प हैं।
● आप प्राकृतिक रूप से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद काढ़ा पी सकते है। आप प्रतिदिन अदरक, आंवला, हल्दी जैसे प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर है। इनके अलावा लहसुन, तुसली के पत्ते, काली मिर्च, काला जीरा, गिलोय, आदि के सेवन से भी इम्युनिटी बढ़ा सकते है।
● आपको ओमेगा 3 व ओमेगा 6 से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा फैटी एसिड से भरपुर भोजन भी करे।
● विटामिन सी से भरपूर भोजन करें। आप टमाटर, नींबू, कीवी, आदि खा सकते है।
● विटामिन ई से भरपूर भोजन करे। । आप कुछ बीज और मेवे जैसे सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और खरबूजे के बीज प्रोटीन और विटामिन ई के अच्छे स्रोत हैं।
● स्वस्थ वसा वाला भोजन, जैसे जैतून का तेल और Salmon मछली में पाया जाता है, इनका सेवन करके रोगजनकों के प्रति आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रिया को बढ़ा सकता है।
● अपको दही, याकुल्ट और किण्वित भोजन जैसे प्रोबायोटिक्स लेने चाहिए जो कि आपकी आंत में उन बैक्टीरिया की संरचना को फिर से जीवंत करने के लिए अच्छे भोजन स्रोत हैं, जो शरीर द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए महत्वपूर्ण है।
● आप मांस, मछली, अंडे, सब्जियां, फल, मेवा, बीज, उच्च वसा वाले डेयरी, वसा, स्वस्थ तेल और यहां तक कि कुछ कंद और गैर-ग्लूटेन अनाज भी अपने भोजन में शामिल करें।
आपको इन भोजन का सेवन नही करना चाहिए:
◆ चीनी: शीतल पेय, फलों के रस, एगेव, कैंडी, आइसक्रीम और कई अन्य उत्पाद जिनमें अतिरिक्त चीनी होती है।
◆ ट्रांस वसा(Fat): हाइड्रोजनीकृत या आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत तेल।
◆ आहार और कम वसा वाले उत्पाद: कई डेयरी उत्पाद, अनाज या पटाखे कम वसा वाले होते हैं, लेकिन इसमें अतिरिक्त चीनी होती है।
◆ अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ: यदि ऐसा लगता है कि खाना किसी कारखाने में बनाया गया था, तो इसे न खाएं।
◆ स्टार्च वाली सब्जियां: यदि आप बहुत कम कार्बोहाइड्रेट आहार का पालन कर रहे हैं तो अपने आहार में स्टार्च वाली सब्जियों को सीमित करना सबसे अच्छा है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल
आप नीचे दिए गए फलो का सेवन कर सकते है। ये सभी फ़ल इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है।
- अंगूर
- संतरे
- क्लेमेंटाइन्स
- कीनू
- नींबू
- आम
- कीवी
- अनार
- एवोकाडो
- तरबूज
- पपीता
3. सही मात्रा में पानी पिए (हाइड्रेटेड रहें)
यह जरूरी नही की पानी पीना आपको रोगों से बचाए, लेकिन सही मात्रा में पानी पीना आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है।
कम पानी पीने से सिरदर्द हो सकता है, इसके अलावा यह आपकी शारीरक स्तिथि, आपका ध्यान, मनोदशा, पाचन, आपके ह्रदय व किडनी आदि पर फर्क पड़ता है। आपके शरीर को पानी अधिक मात्रा में चाहिए होता है। हमैशा सुद्ध व साफ पीना चाहिए।
पानी के जगह आप चाय, कॉफी या जूस बीबी पी सकते है लेकिन इनमें शुगर की मात्रा होती है। इसीलिए आपको पानी पीने की सलाह दी जाती है।
यदि आप दिन भर काम करते है तो आपको अधिक पानी पीना चाहिए। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कई लोगो मे पानी पीने की इच्छा खोना शुरू कर देते हैं, क्योंकि उनके शरीर पर्याप्त रूप से प्यास का संकेत नहीं देते हैं।
वृद्ध लोगो को को प्यास न लगने पर भी नियमित रूप से पीने की आवश्यकता होती है।
हाइड्रेटेड रहने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और फ्लू की संभावना को भी कम करता है। अन्य विकल्पों में गर्मी को मात देने के लिए खट्टे फलों और नारियल पानी से बने जूस शामिल हैं।
नोट: ठंडा पानी पीने की जगह नॉर्मल या गर्म पानी पिये। खाना खाने से 1 घन्टे पहले व बाद में ही पानी पिये। सुबह खाली पेट पानी पीना भी उत्तम रहता है। पेशाब कभी न रोके। जब भी पेशाब आए तो पेशाब कर आना चाहिए।
4. रोजाना एक्सरसाइज (व्यायाम) करें
इम्युनिटी बढ़ानी है तो पहला कदम एक स्वस्थ जीवन शैली चुनना है। एक अच्छी स्वस्थ जीवन शैली चुनना अच्छी सेहत की तरफ पहला व महत्वपूर्ण कदम है।
आपको सुबह अच्छे आहार खाने से पहले व्यायाम करना चाहिए। आपको रोजाना व्यायाम(एक्सरसाइज) करना चाहिए। ध्यान रहे आपके द्वारा किया गया थोड़ा सा व्यायाम भी आपके शरीर को शुद्ध करने में मदद करता है।
आप अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम कर सकते है। लेकिन रोजाना कम से कम 30-45 मिनट तक व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
अगर आप रोजाना व्यायाम नही करते तो दोस्त कृपया व्यायाम करना शुरू करदे। आप व्यायाम करना यूट्यूब आदि से सीख सकते है। रोजाना व्यायाम हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाते है, और यह सीधा हमरी इम्युनिटी पर असर करता है यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
5. स्ट्रेस (चिंता) से दूर रहे | तनाव से बचें
यदि आपको किसी बात चिंता लगी रहती है तो वह आपकी सेहत व रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बिल्कुल सही नही है। तनाव में हमारी बॉडी के हॉर्मोन का उत्पादन करती है जो स्ट्रैस कम करने में सहायक है। लेकिन इससे हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाता है।
चोटी मोटी चिन्ता करना उतना नुकसान नही देता जितना कि वह चिंता देती है जो बहुत अधिक समय से आपके जहन में है। तनाव से आप वायरस जैसी बीमारियों के प्रति संवेदनशील हो सकते है।
आप तनाव कम करने के लिए पहले तो उन बातों को सोचना कम करे जो आपको तनाव दे। आप तनाव से बचने के लिए
● अपनी फैमिली के साथ समय बिताए।
● जो आपको पसंद है वह गतिविधि करे जैसे किताब पढ़ना, खेल खेलना, आदि।
● रोजाना व्यायाम करे।
● तंबाकू व शराब का सेवन न करें।
● कोरोना काल मे घर से बाहर घूमना बंद करे।
● मन शांत करने के लिए ध्यान (मैडिटेशन) करें।
6. सावधानी से सप्पलीमेंट का सेवन करें
नोट: बिना डॉक्टर की सलाह से सेवन न करें।
आप कोविड-19 के खिलाफ इम्युनिटी के बारे में सोच रहे तो लोग सप्पलीमेंट (दवाई) की ओर चल पड़ते है। लेकिन ये सभी दावे बिल्कुल गलत व झूठे होते है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के अनुसार, COVID-19 को रोकने या इलाज के लिए किसी भी सप्पलीमेंट के उपयोग का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं है।
लेकिन कुछ अध्यन यह संकेत करते है कि कुछ सप्पलीमेंट आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते है:
● विटामिन सी: सोध के अनुसार विटामिन सी का सेवन करने से लोगो को जुकाम कम होता है। लेकिन इसका मतलब ये नही है कि यह कोरोना के खिलाफ कारगर है।
● विटामिन डी: विटामिन डी की कमी होने से बीमार होने का खतरा बना रहता है। लेकिन यदि आपके शरीर मे विटामिन डी की कमी नही है तो विटामिन डी के सप्पलीमेंट न ले।
● इनके अलावा जिंक, एल्डरबेरी, Echinacea, लहसुन, अदरक, हल्दी आदि भी कारगर पाए गए है।
हालांकि इन सप्लीमेंट्स जो कि ऊपर बताए गए है, इन सभी के अध्ययनों में रोग से क्षमता का प्रदर्शन किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे COVID-19 के खिलाफ प्रभावी हैं।
हालांकि कुछ सप्लीमेंट वायरल संक्रमण से लड़ सकते हैं, लेकिन कोई भी COVID-19 के खिलाफ प्रभावी साबित नहीं हुआ है। यदि आप सप्पलीमेंट लेने का निर्णय लेते हैं, तो उन उत्पादों को खरीदना सुनिश्चित करें जिनका परीक्षण किसी verified पक्ष द्वारा किया गया है।
चेतावनी
कोरोना के खिलाफ बचाव हेतु ये जरूरी बातें हमेशा ध्यान ररखें
आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पहला कदम एक स्वस्थ जीवन शैली चुनना है। सामान्य अच्छे-स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करना सबसे अच्छा कदम है जिसे आप स्वाभाविक रूप से अपनी प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली को ठीक से काम करने की दिशा में उठा सकते हैं। आपके शरीर का हर अंग, आपकी प्रतिरोधक प्रणाली सहित, पर्यावरण के हमलों(वायरस,बैक्टीरिया, आदि) से सुरक्षित रहने और स्वस्थ रहने की रणनीतियों से मजबूत होने पर बेहतर कार्य करता है:
- धूम्रपान न करें।
- पर्याप्त पानी पिये।
- फलों और सब्जियों से भरपूर आहार लें।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- स्वस्थ वज़न बनाए रखें.
- अगर आप शराब पीते हैं तो कम मात्रा में ही पिएं। हो सके तो बिल्कुल न पिए।
- पर्याप्त नींद लें।
- संक्रमण से बचने के लिए कदम उठाएं, जैसे बार-बार हाथ धोना और मीट को अच्छी तरह पकाना।
- तनाव कम करने की कोशिश करें।
- कोरोना वैक्सीन(टीका) जरूर लगवाए। टीके आपके शरीर में संक्रमण से लड़ने से पहले आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रमुख बनाते हैं।
निष्कर्ष
आशा करते हैं कि आपको इस पोस्ट में सही जानकारी मिली होगी. यदि आपने आज कुछ नई जानकारी पाई है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों में जरुर शेयर करें।