सपनों का मतलब जानिए पूरी जानकारी | Sapno ka matlab in Hindi. सपने हमारी ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा होते हैं। कई सपने ऐसे होते हैं जो हमें नींद में आते हैं और कई ऐसे होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। सपने कई बार इतने सुखद होते हैं कि उनसे बाहर आने का मन नहीं होता जबकि कई इतने भयानक होते हैं कि हम उनसे बाहर आने के लिए झटपटाने लगते हैं और जब हम उनसे सचमुच बाहर निकल आते हैं या जब हमारी नींद खुलती है तो हम बुरे सपने के खत्म होने पर राहत की साँस लेते हैं।
सपनों का मतलब – सपने में मृत्यु से जुड़ी घटनाओं का दिखाई देना
सपनों में अधिकतर हम अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं को तो देखते ही हैं साथ ही कुछ ऐसी घटनाओं से भी रूबरू होते हैं जिन्हें हम अपने भविष्य में देखने वाले हैं। कुछ सपने हमें अतीत की घटनाओं की याद दिलाते हैं तो कुछ भविष्य के लिए आगाह करते हैं।
वैज्ञानिक सपनों के सच होने की बातों को नहीं मानते, उनके अनुसार मानव द्वारा देखे गए अधिकतर सपनों का कोई अर्थ नहीं होता परंतु ज्योतिष शास्त्र में हर सपने का अर्थ ज़रूर होता है। आज हम यहाँ ज्योतिष के अनुसार मनुष्य द्वारा देखे गए कुछ सपनों का मतलब बताने जा रहे हैं इससे आपको अपने सपनों के अर्थ को समझकर अपने भविष्य की उचित योजनाएँ बना सकते हैं।
सपनों में जो घटनाएँ हमें दिखाई देती है ज़रूरी नहीं कि वे पूरी सच हों परंतु कुछ न कुछ संकेत तो दे ही देती हैं। यहाँ हम आपको सपने में दिखी कुछ खास चीजों के मतलब बता रहे हैं –
किसी मृत परिजन का सपने में दिखाई देना-
अगर आप सपने में किसी पहले से मृत्यु को प्राप्त हो चुके व्यक्ति या परिजन दिखाई देते हैं या बात करते हैं तो समझ लीजिए कि जल्दी ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।
आत्महत्या दिखाई देना –
अगर आपको सपने में आप आत्महत्या करते हुए दिखाई देते हैं तो इसका यह अर्थ हो सकता है कि आप किसी असहनीय चिंता से ग्रसित हैं। आपको इसे जल्द ही दूर करने का उपाय खोजना चाहिए।
अर्थी दिखाई देना –
अगर आपको अपने सपने में अर्थी दिखाई देती है तो यह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। किसी रोगी को अगर अर्थी दिखाई देती है तो उसके रोगों के ठीक हो जाने की प्रबल संभावनाएँ बनती हैं।
सपने में शव दिखाई पड़ना –
सपने में कसीस शव को देखने का अर्थ है आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है।
ये भी पढ़ें – सपने क्यों आते है?

सपनों का मतलब – सपने में किसी जानवर का दिखाई देना
सपने में गाय को देखना-
सपने में गाय देखने का अर्थ उसकी दिखाई देने की परिस्थिति और अवस्था के अनुसार अलग अलग प्रभाव होता है। सफेद गाय को सपने में देखने का अर्थ है कि आपको शक्कर और चाँदी के व्यापार में फायदा होगा। चितकबरी गाय दिखाई देने का अर्थ है कि आपको ब्याज में फायदा होगा। अगर आप किसी गाय का दूध निकालते हुए देखते हैं तो आपको धन संपदा में लाभ होगा।
सपने में ऊँट दिखाई देने का अर्थ
सपने में अगर व्यक्ति को ऊँट दिखाई देती है तो उसे व्यापार में घाटा हो सकता है अगर ऊँट खड़ा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आप पर कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है।
सपने में अगर कुत्ता दिखाई दे –
अगर आपको सपने में कुत्ता दिखाई दे तो ये एक शुभ समाचार हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। अगर आपको कुत्ता रोते हुए दिखाई दे तो यह किसी अशुभ समाचार का संकेत होता है।
सपने में अगर बिल्ली दिखाई दे –
अगर सपने में आपको बिल्ली दिखाई दे तो यह अच्छा नहीं माना जाता। आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिखाई देती है।
सपने में शेर दिखाई देना –
शेर शक्ति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने सपने में शेर देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके शत्रु आपसे डरेंगे और आपकी शक्ति में इज़ाफ़ा होगा।
सपने में नाग दिखाई देना –
ऐसे तो सर्प को बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता और सभी उससे डर जाते हैं अगर नाग सपने में दिखाई दे जाता है तो लोग और भी ज्यादा भयभीत हो जाते हैं परंतु सपनों में नाग देखना शुभ होता है इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली हैं।
सपने में मछली दिखाई देना –
अगर सपने में मछली दिखाई दे तो यह शुभ माना जाता है क्योंकि मछली को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मछली दिखाई देने का मतलब है आपको प्रबल धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सपने में हाथी दिखाई देना –
सपने में हाथी देखने का अर्थ है आपके जीवन में सुख समृध्दि आने वाली है।
सपने में लोमड़ी दिखाई देना –
लोमड़ी को जानवरों में सबसे चालाक जानवर माना जाता है ऐसे ही सपने में लोमड़ी दिखाई देने का अर्थ है किसी विश्वासपात्र से आपको धोखा प्राप्त होने वाला है।
सपने में सूअर दिखाई देने का अर्थ –
सूअर को वैसे भी अच्छा प्राणी नहीं माना जाता है सपने में सूअर दिखाई देने का अर्थ है आपको किसी शारीरिक समस्या या दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।
सपनों का मतलब – सपने में किसी कीड़े मकोड़े को देखने के प्रभाव
सपने में बिच्छू का दिखाई देना –
सपने में अगर बिच्छू दिखाई दे तो यह शुभ और अशुभ दोनों ही होता है अगर सपने में काला बिच्छू दिखे तो शुभ होता है जबकि सफेद बिच्छू को अशुभ माना जाता है और बिच्छू का दिखना शुभ और समृद्धि का सूचक माना जाता है जबकि बिच्छू का काटना हानि और पतन का संकेत देता है।
सपने में छिपकली दिखाई देना
सपने में अगर छिपकली दिखाई दे जाए तो यह अशुभ माना जाता है यह दुर्घटना की ओर संकेत करती है। अगर छिपकली से डरकर आप खुद को भागते हुए सपने में देखें तो यह आपके लिए शुभ साबित होगा।
सपने में भौंरा दिखने का मतलब –
किसी भी काले रंग के कीट का दिखाई देना अशुभ माना जाता है ऐसे ही भौंरे का काला रंग उसे अशुभ फलदायी बना देता है। सपने में भौंरा दिखने का मतलब हो सकता है कि आपको अपने जीवन में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, आपको किसी कष्टकारी रेल यात्रा भी करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष
यह था सपनों का मतलब – हम उम्मीद करते हैं की आपको यह लेख पसंद आया होगा।
Also:
Xender File Sharing Android APK Download Latest Version
Vidmate Downloading: Vidmate डाउनलोड व अपडेट कैसे करे
हैप्पीमोड मुफ्त में डाउनलोड करें 2022
Findhow.net Homepage | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |